मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में गुरुवार को चैनपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय अटल कुंज का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेराव किया। इस दौरान प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार, बिगड़ती कानून व्यवस्था, महंगाई, गैस सिलेंडर के बढ़े दाम और सिलेंडर की किल्लत सहित भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। नेताओं ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती महंगाई और कानून व्यवस्था की स्थिति से आम जनता परेशान है वहीं नशे के अवैध कारोबार पर भी सरकार नियंत्रण करने में विफल रही है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक गुलाब कमरो और जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हितों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों पर आवाज बुलंद करती रहेगी।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे, पूर्व नपा अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल, पूर्व नपा उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, जिला महामंत्री शरण सिंह, रफीक मेमन, पूर्व जनपद अध्यक्ष डॉ. विनय शंकर सिंह, बलबीर सिंह, पूनम सिंह, व्यंकटेश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रामनरेश पटेल, शिवांश जैन, सौरव मिश्रा, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रूमा चटर्जी, ग्रामीण महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती निर्मला चतुर्वेदी, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती नीलिमा शामल, सरोज चौधरी, राधा दीवान, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष कासिम अंसारी, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमोल सिंह मरावी, मंडल अध्यक्ष संदीप द्विवेदी, आनंद राय, अमर सिंह, राजाराम कोल, दीपक श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि गोपाल गुप्ता, कृष्णा राय, पिंटू भास्कर, अज्जू कुमार रवि, राजेश सिंह, इमरान खान, गोपाल यादव, निखिल यादव, शंभू घोष, मुमताज खान, अमित दास और मुदित अग्रवाल सहित कांग्रेस पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
प्रदर्शन के अंत में कांग्रेसजनों ने प्रदेश की जनता के हित में संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया और सरकार से जनहित के मुद्दों पर तत्काल कार्यवाही करने की मांग की।















