अवैध संबंध के शक में की गई हत्या का खुलासा, भालूमाड़ा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

---Advertisement---

अवैध संबंध के शक में की गई हत्या का खुलासा, भालूमाड़ा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

अनूपपुर। भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम दारसागर में हुई अंधी हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 11 जनवरी 2026 को ग्राम पंचायत सरपंच दारसागर द्वारा सूचना दी गई कि गांव के खेत के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव और मोटरसाइकिल पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उप निरीक्षक विपुल शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान ग्राम दारसागर सिहराखार स्थित श्यामसुंदर प्रजापति के खेत में कसई पेड़ के नीचे एक व्यक्ति का शव मिला, जिसके सिर पर किसी भारी औजार से गंभीर चोट के निशान थे।

मौके पर मिले दो मोबाइल फोन में कॉल आने पर पुलिस ने जानकारी ली, जिससे मृतक की पहचान वार्ड क्रमांक 11 दफाई नंबर 3 भालूमाड़ा निवासी शोभा नामदेव (50) के रूप में हुई। मृतक के पुत्र अनुज नामदेव की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 15/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

हत्या जैसे गंभीर मामले को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर जांच की गई। पुलिस ने मृतक के परिचितों से पूछताछ, आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच तथा साइबर सेल की मदद से मोबाइल नंबरों की लोकेशन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाले। जांच के दौरान आरोपी प्रीतम केवट (42) निवासी पोंडी भर्रा टोला और रोहित केवट (40) निवासी चोंडी थाना भालूमाड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक शोभा नामदेव का आरोपी प्रीतम के घर लंबे समय से आना-जाना था और उसके घर की महिलाओं से अवैध संबंध होने का शक था। कई बार मना करने के बाद भी वह नहीं माना, जिससे नाराज होकर दोनों आरोपियों ने उसे भरोसे में लेकर घटना स्थल तक बुलाया और लोहे की रॉड से सिर पर हमला कर हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड तथा मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 18 सी 9785 जब्त की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पूरे मामले के खुलासे में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विपुल शुक्ला के साथ गुरु चतुर्वेदी, महिपाल प्रजापति, कृपाल सिंह और सुप्रिया त्रिपाठी की अहम भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 12, 2026

March 12, 2026

March 12, 2026

March 11, 2026

March 11, 2026

March 11, 2026

Leave a Comment