यातायात व्यवस्था सुधारने मनेन्द्रगढ़ पुलिस का अभियान दूसरे दिन भी जारी भगत सिंह चौक पर सघन जांच, 28 वाहन चालकों का काटा गया चालान

---Advertisement---

 

 

मनेन्द्रगढ़। शहर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिये पुलिस प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। अभियान के तहत मंगलवार को भगत सिंह चौक पर सघन जांच करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 28 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय है की इस अभियान की शुरुआत सोमवार को पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के निर्देशन में की गई थी। उन्होंने पुलिस टीम के साथ शहर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों का पैदल निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया था और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये थे।अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपेश सैनी और झगराखांड थाना प्रभारी रामनयन गुप्ता अपनी अपनी टीम के साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर तैनात रहे।

अभियान के दूसरे दिन सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपेश सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भगत सिंह चौक पर सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान बिना नंबर प्लेट के चल रहे वाहनों को रोककर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ऑनलाइन चालान किया गया। इसके साथ ही सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों पर भी कार्यवाही करते हुए चालान काटे गये। इस दौरान कुल 28 वाहन चालकों पर नियमों के उल्लंघन के मामले में चालानी कार्यवाही की गई।

अभियान के दौरान सिटी कोतवाली प्रभारी दीपेश सैनी ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से संवाद करते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुरक्षित और सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह नियमों का पालन करे। वाहन चालकों से अपने वाहनों में अनिवार्य रूप से नंबर प्लेट लगाने और सड़क पर वाहन खड़ा करते समय यातायात व्यवस्था को बाधित ना करने की अपील की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी। आम नागरिकों द्वारा पुलिस की इस पहल से शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर सकारात्मक माहौल बनने और लोगों में नियमों के पालन के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 11, 2026

March 11, 2026

March 11, 2026

March 11, 2026

March 11, 2026

March 10, 2026

Leave a Comment