13 मार्च को किसानों के खातों में आयेगी पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त

---Advertisement---

 

 

जिले के 28,145 किसानों को मिलेगा 5.65 करोड़ रुपयों का लाभ

 

एमसीबी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) अंतर्गत जिले के किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की जायेगी जिसके तहत जिले के हजारों किसानों के बैंक खातों में सीधे राशि हस्तांतरित की जायेगी।

उप-संचालक कृषि जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ने जानकारी देते हुए बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा असम के गुवाहाटी से शाम 5:00 बजे देशभर के किसानों के खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से राशि हस्तांतरित की जायेगी। इस अवसर पर जिले के लगभग 28,145 पात्र किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की किस्त सीधे जमा की जायेगी। इसके लिये जिले को कुल 5.65 करोड़ रुपयों की राशि प्राप्त होगी जिससे किसानों को कृषि कार्यों में आर्थिक सहयोग मिलेगा।

 

*जिले में मनाया जायेगा पीएम किसान उत्सव दिवस”*

 

भारत सरकार के निर्देशानुसार 13 मार्च को जिले में पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत स्तर पर किसान गोष्ठियों (Farmers Meet) का आयोजन किया जायेगा तथा किसानों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (Webcast) दिखाया जायेगा।

 

*किसानों से अपील*

 

उप-संचालक कृषि ने जिले के सभी किसानों से आग्रह किया है कि वे निम्नलिखित आवश्यक कार्य शीघ्र पूर्ण कर लें जिससे उन्हें योजना की किस्त प्राप्त करने में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या ना आये।

 

• *ई-केवाईसी (e-KYC):* जिन किसानों का केवाईसी लंबित है, वे इसे तुरंत पूर्ण करायें।

 

• *आधार सीडिंग:*

अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कराकर डीबीटी सक्षम करायें।

• *फार्मर आईडी (AgriStack):*

एग्रीस्टैक पोर्टल पर अपनी फार्मर आईडी बनवाएं।

किसान इन कार्यों के लिये अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र (CSC), किसान चॉइस सेंटर या विकासखंड के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

कृषि विभाग का उद्देश्य है कि जिले का कोई भी पात्र किसान तकनीकी कारणों से योजना के लाभ से वंचित ना रहे और सभी किसानों को समय पर योजना की राशि प्राप्त हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment