भाजपा मंडल पसान की कार्यकारिणी घोषित, नए चेहरों को मिला मौका कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

---Advertisement---

भाजपा मंडल पसान की कार्यकारिणी घोषित, नए चेहरों को मिला मौका

कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, शहडोल भाजपा संभागीय प्रभारी गौरव सिरोठिया एवं जिला प्रभारी संजय साहू के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के अनुमोदन के बाद मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह मिंटू ने 10 मार्च 2026 को पसान मंडल कार्यकारिणी की घोषणा कर दी

नई कार्यकारिणी में युवा एवं नए चेहरों को प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मंडल उपाध्यक्ष पद पर विनोद त्रिपाठी, रामानुज कुमार, कैसर अली, मानसिंह, सचिन जायसवाल एवं पंकज मिश्रा को नियुक्त किया गया। महामंत्री के रूप में शिवभान सिंह एवं अजय यादव, जबकि मंडल मंत्री पद पर पुरुषोत्तम सिंह, शकुन पनिका, दिवाकर विश्वकर्मा, भारत सिंह, अभिषेक सिंह विक्की एवं श्रीमती सरोज लोधी को स्थान दिया गया

कोषाध्यक्ष इंद्र लाल केवट, सह-कोषाध्यक्ष मनमोहन, कार्यालय मंत्री ओम प्रकाश नामदेव सह श्रीमती मालती वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती मीनू तिवारी एवं सह-प्रभारी श्रीमती प्रतिमा तथा मीडिया प्रभारी हिमांशु पासी एवं सह-प्रभारी अजय नामदेव को भी जिम्मेदारी सौंपी गई। कुल 38 सदस्यों वाली इस कार्यकारिणी में प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ता एवं पूर्व पदाधिकारी भी शामिल हैं

कार्यकारिणी घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का वातावरण व्याप्त है। नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

June 26, 2026

June 26, 2026

June 26, 2026

June 26, 2026

June 26, 2026

June 26, 2026

Leave a Comment