भदरा 7-8 खदान में फिर केबल चोरी, लाखों का नुकसान; उच्चस्तरीय जांच की मांग

---Advertisement---

 

अनूपपुर। भदरा 7-8 खदान में एक बार फिर केबल चोरी की घटना सामने आई है, जिससे कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इस मामले में क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीकांत शुक्ला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

 

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 8 मार्च 2026 को भदरा 7-8 खदान से करीब 90 मीटर पावर केबल चोरी हो गई, जिसकी अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। बताया गया कि यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी खदान से कई बार केबल चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

 

श्रीकांत शुक्ला ने आरोप लगाया कि कुछ माह पहले कंपनी का एक स्थायी कर्मचारी चोरी करते पकड़ा गया था, लेकिन संगठन के दबाव में प्रबंधन ने केवल चार्जशीट जारी कर औपचारिक कार्रवाई कर मामला शांत कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि जिस शिफ्ट में पूर्व में आरोपी पकड़ा गया था, उसी शिफ्ट के दौरान यह नई चोरी की घटना हुई है।

 

प्रेस विज्ञप्ति में यह भी आरोप लगाया गया कि खदान प्रबंधन इस मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है। श्रीकांत शुक्ला ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि खदान में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर रोक लग सके और कंपनी को हो रहे आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment