भाजपा ने घोषित किये मंडल प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत संगठन को मजबूत करने की तैयारी

---Advertisement---

 

 

मनेन्द्रगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न मंडलों के लिये प्रशिक्षण वर्ग प्रभारियों की घोषणा की गई है। एमसीबी भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले द्वारा जारी आदेश के अनुसार अलग-अलग मंडलों में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के संचालन के लिये कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी सूची के अनुसार जनकपुर मंडल में आशीष मजूमदार और हीरालाल यादव को वर्ग प्रभारी बनाया गया है। कोटाडोल मंडल में श्रीमती गौरी सिंह और पवन शुक्ला जबकि कुंवारपुर मंडल में जमुना पांडेय और फलेन्द्र चेरवा को जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह केल्हारी मंडल में संजय राय और आनंद गुप्ता, नागपुर मंडल में श्रीमती सरोज यादव और रामचरित द्विवेदी तथा हसदेव मंडल में आशीष सिंह और श्रीमती प्रवीण सिंह को प्रशिक्षण वर्ग का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

मनेन्द्रगढ़ मण्डल में राजकुमार वधावन और अरविंद अग्रवाल, चिरमिरी मंडल में रामलाल साहू और मनोज जैन वहीं खड़गवां मंडल में द्वारिका जायसवाल और श्रीमती सोनमती उरे को वर्ग प्रभारी बनाया गया है।

जिला अध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले ने बताया कि इस प्रशिक्षण महाअभियान के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, नीतियों और कार्यपद्धति की विस्तृत जानकारी दी जायेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त बनाना है ताकि वे समाज और राष्ट्रहित में प्रभावी भूमिका निभा सकें। उन्होंने सभी नियुक्त प्रभारियों से अपेक्षा की है कि वे अपने-अपने मंडलों में प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment