होली के रंगों में रंगा अनूपपुर: पूर्व विधायक रामलाल रौतेल के निवास पर हुआ भव्य होली मिलन समारोह
अनूपपुर
रंगों के पर्व होली के पावन अवसर पर पूर्व विधायक अनूपपुर एवं कोल विकास प्राधिकरण के माननीय अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) आदरणीय श्री रामलाल रौतेल के निज निवास पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया
समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में पारंपरिक होली गीतों और उत्सव के माहौल ने सभी को आनंदित कर दिया। लोगों ने पूर्व विधायक रामलाल रौतेल से मुलाकात कर उन्हें होली की बधाई दी और क्षेत्र के विकास तथा जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि होली मिलन जैसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम होते हैं। ऐसे कार्यक्रम लोगों को एक मंच पर जोड़ते हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
समारोह में प्रमुख रूप से राम अवध सिंह अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पसान, धीरेंद्र सिंह उर्फ मिंटू मंडल अध्यक्ष भाजपा पसान, लाल बहादुर जायसवाल नरेश चंद्र शर्मा जिवेन्द्र सिंह पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष अनूपपुर सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, उल्लास और सौहार्द का वातावरण बना रहा तथा सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली के इस पर्व को यादगार बना दिया।
