सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के प्राकृतिक जल स्रोतों में माॅडल पेयजल संरचना का निर्माण किया जाए-सीईओ जिपं सुदूरवर्ती ग्रामों के प्राकृतिक स्रोतों व ग्रामीणों से चर्चा कर जिला पंचायत सीईओ ने दिए निर्देश

---Advertisement---

 

 

अनूपपुर 7 मार्च 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के सुदूरवर्ती ग्राम तरंग,अहिरगंवा,तरेरा,टिटही ,खमरौध, मिट्ठू महुआ,धुराधर, कोडार, पडमनिया आदि ग्रामों का भ्रमण कर ग्रामीण अंचल में पेयजल सुविधा के लिए उपलब्ध प्रकृति स्रोतों मे पेयजल संरचनाओं के निर्माण संबंधी आकलन कर मॉडल संरचना निर्माण से संबंधित निर्देश दिए गए।

उन्होंने भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से पेयजल के संबंध में चर्चा कर जानकारी प्राप्त की ।

भ्रमण के दौरान जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गणेश पाण्डेय, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री श्री अमर साय राम, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी डॉ उमेश द्विवेदी,श्री रावेन्द्र पटेल, जनपद पुष्पराजगढ़ के सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्री वरुणेंद्र सिंह बघेल, सहायक यंत्री श्री गौतम इंजीनियर अभिषेक श्रीवास्तव,शिवम मिश्रा, श्री अंशुल अग्रवाल संबंधित ग्राम पंचायतो के सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक आदि उपस्थित रहे।

 

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने भ्रमण के दौरान टांका निर्माण कार्य, प्राकृतिक जल स्रोतों, तालाब,निर्मल नीर, का अवलोकन किया गया।

उन्होंने भ्रमण के दौरान आवश्यक स्थान को चिन्हित करते हुए ग्रामीणों की पेयजल सुविधा के लिए टांका निर्माण, निर्मल नीर, कंटूर टंच, रिचार्ज पिट तथा सामुदायिक जल संरचना के निर्माण पर जोर दिया।

 

*आंगनवाड़ी,आश्रम शाला, उप स्वास्थ्य केंद्र का लिया जायजा*

 

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने सुदूरवर्ती ग्रामों के भ्रमण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र टिटही,धुराधर तथा शासकीय कन्या आश्रम टिटही तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के हैंड पंप तथा पानी टंकी निर्माण पडमनिया, ग्राम धुराधार में आजीविका मिशन के नारी शक्ति संकुल संगठन की महिलाओं के शहद संग्रहण कार्य का अवलोकन किया गया।

उन्होंने आजीविका मिशन की दीदियो से शहद संग्रहण प्रसंस्करण व मार्केटिंग के संबंध में जानकारी ली तथा शहद प्रसंस्करण के लिए आवश्यक उपकरण तथा सेटअप लगाने संबंधी जानकारी निकटवर्ती डिंडोरी जिले से लेकर गतिविधि को बढाए जाने के संबंध में निर्देश दिए गए।

उन्होंने भ्रमण के दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र पडमनिया के निर्मित भवन में स्टाफ तथा सामग्री शिफ्टिंग व 70 वर्ष से ऊपर के शेष बचे लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश मौके पर उपस्थित प्रमुख खंड चिकित्सा अधिकारी पुष्पराजगढ़ को दिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment