कर्मचारी जगत के समर्पित नेता गोपाल सिंह का निधन मनेन्द्रगढ़ में दी गई श्रद्धांजलि

---Advertisement---

 

एमसीबी/मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक एवं शिक्षा जगत के समर्पित व्यक्तित्व गोपाल सिंह के निधन से जिले के कर्मचारी और शिक्षक समुदाय में गहरा शोक व्याप्त है। लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे गोपाल सिंह ने बीते 28 फरवरी को अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही जिले भर के कर्मचारियों, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई।

स्वर्गीय गोपाल सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलबहरा में व्यायाम शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। वे एक अनुशासित शिक्षक होने के साथ-साथ कर्मचारियों के अधिकारों और हितों के लिये संघर्ष करने वाले सक्रिय नेता के रूप में भी जाने जाते थे। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक के रूप में उन्होंने कर्मचारियों को संगठित करने, उनकी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिये लगातार प्रयास किये। उनके व्यवहार की सादगी और मिलनसार स्वभाव के कारण वे कर्मचारी जगत में बेहद लोकप्रिय थे।

 

*श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा शिक्षक-कर्मचारियों का सैलाब*

 

स्वर्गीय गोपाल सिंह की स्मृति में शनिवार 7 मार्च 2026 को मनेन्द्रगढ़ में शोक सभा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पानी टंकी के सामने आयोजित हुआ। कार्यक्रम की जानकारी छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला सह-संयोजक गोपाल प्रसाद बुनकर ने दी।

श्रद्धांजलि सभा में जिले के विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी संघों के पदाधिकारी, सदस्य, प्राचार्य, व्यायाम शिक्षक तथा बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित हुए। साथ ही कोरिया जिले के फेडरेशन के पदाधिकारियों ने भी पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके द्वारा किये गये कार्यों को याद किया।

फेडरेशन के साथियों ने कहा कि गोपाल सिंह का निधन कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा जगत के लिये एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने हमेशा कर्मचारियों की एकता और अधिकारों की रक्षा के लिये संघर्ष किया। उपस्थित सभी लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment