रामनगर पुलिस की सराहनीय पहल : गुम हुए 11 मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, चेहरे खिले

---Advertisement---

रामनगर पुलिस की सराहनीय पहल : गुम हुए 11 मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, चेहरे खिले

अनूपपुर/रामनगर।
गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने विभिन्न स्थानों से गुम हुए 11 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर फरियादियों के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस की इस पहल की सराहना की।

पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन में गुम मोबाइलों की खोज के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत रामनगर थाना पुलिस ने तकनीकी सहायता और सतत प्रयासों के माध्यम से अलग-अलग स्थानों से गुम हुए मोबाइलों की तलाश कर उन्हें बरामद किया। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 1 लाख 74 हजार 906 रुपये बताई गई है।

बरामद मोबाइलों में भागवत केवट निवासी ऊरा का मोबाइल कीमत 14,999 रुपये, रामू गुप्ता निवासी फुलवारी टोला का मोबाइल 13,000 रुपये, बादल केवट निवासी सीधी दफाई राजनगर का मोबाइल 28,999 रुपये, प्रियंका जायसवाल निवासी पैराधार का मोबाइल Vivo Y73 कीमत 20,990 रुपये, अर्जुन सिंह निवासी भलवाही का मोबाइल POCO M5 कीमत 17,999 रुपये, उत्तर पटेल निवासी सेमरा का मोबाइल Vivo T1 कीमत 17,019 रुपये, हरिलाल साकेत निवासी राजनगर का मोबाइल Vivo कीमत 17,000 रुपये, मूलचंद केवट का मोबाइल Realme C1 कीमत 9,200 रुपये, संगीता प्रजापति निवासी रामनगर का मोबाइल Itel A60 कीमत 6,500 रुपये, मनोज कुमार निवासी भालमुड़ी का मोबाइल Realme कीमत 9,200 रुपये तथा शेषनारायण का मोबाइल OPPO कीमत 20,000 रुपये शामिल हैं।

मोबाइल वापस मिलने पर सभी फरियादियों ने रामनगर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया हुआ मोबाइल वापस मिल सकेगा। पुलिस की इस कार्यवाही से लोगों में विश्वास और भी मजबूत हुआ है।

इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी रामनगर सुमित कौशिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में आरक्षक अनुराग भार्गव, अनुराग सिंह, सुशील अहिरवार और भानु प्रताप का भी विशेष योगदान रहा।

रामनगर पुलिस की इस पहल को क्षेत्र में सराहना मिल रही है और लोगों ने पुलिस के इस प्रयास को जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment