पत्नी की हत्या की नीयत से आया आरोपी, ससुराल पक्ष के घर पहुंचकर किया हमला — 24 घंटे में गिरफ्तार

---Advertisement---

 

 

अनूपपुर। थाना राजेन्द्रग्राम क्षेत्र अंतर्गत हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए जिला जेल अनूपपुर भेज दिया।

 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी राजू सिंह पिता सोभा सिंह पंद्राम (42) निवासी ग्राम डोड़िया थाना राजेन्द्रग्राम ने 5 मार्च 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी भांजी खेलन बाई नेताम तीन दिन पहले ग्राम मौहारी से उसके घर मेहमानी में आई थी। इसी दौरान आरोपी सोहन सिंह निवासी उमरिया थाना जैतहरी अपनी पत्नी से विवाद होने के कारण उसे मारने की नीयत से ग्राम डोड़िया पहुंच गया।

 

आरोपी ने अपनी पत्नी की तलाश में घर पहुंचकर मारपीट की तथा पत्थर से सिर पर वार कर हत्या करने का प्रयास किया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 296(ए), 115(2), 351(3), 109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

 

पुलिस ने त्वरित विवेचना करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी सोहन सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल अनूपपुर भेज दिया गया।

 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पी.सी. कोल के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक आनंद प्रकाश बेक, सहायक उपनिरीक्षक अवधलाल अहिरवार एवं प्रधान आरक्षक राजेंद्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment