जंगल किनारे सजा था जुए का फड़ फुनगा चौकी पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार; मुख्य फड़बाज विजय गौतम दबोचा

---Advertisement---

 

बदरा/जमुना। फुनगा चौकी अंतर्गत कोलमी एवं आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से संचालित जुआ अड्डे पर शनिवार रात पुलिस ने दबिश देकर छह जुआरियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान मुख्य फड़बाज विजय गौतम को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके कुछ साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

 

पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि कोलमी गांव के पास जंगल एवं झिटकू नाला किनारे जुए का फड़ सजाया जा रहा है। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापामार कार्रवाई की। मौके पर ताश के पत्तों पर दांव लगाते जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा गया।

 

गिरफ्तार आरोपियों में विजय गौतम (54) पिता राममिलन निवासी कोलमी, मूलचंद्र केवट (52) निवासी कोलमी, राकेश मिश्रा (49), अश्वनी शहीस निवासी चांदपुर जैतहरी, मोहनलाल पटेल (49) एवं शिवकुमार उर्फ गोलू कुशवाहा (31) निवासी सकोला थाना भालूमाड़ा शामिल हैं।

 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2,380 रुपये नगद एवं 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। सभी के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

 

जानकारी के अनुसार विजय गौतम अपने पार्टनर कमलेश के साथ मोबाइल फोन के जरिए जुआरियों को बुलाकर जंगल क्षेत्र में फड़ सजाता था और ‘नाल’ की उगाही की जाती थी। पुलिस की घेराबंदी के चलते आधा दर्जन जुआरी पकड़ में आए, जबकि कुछ नामचीन लोग मौके से फरार हो गए।

 

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में जुआ गतिविधियों की शिकायतें लगातार मिल रही थीं, जिसमें विजय गौतम का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की तैयारी की जा रही है।

 

क्षेत्रवासियों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए ऐसे अवैध कृत्यों पर सख्ती जारी रखने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 11, 2026

March 11, 2026

March 11, 2026

March 11, 2026

March 11, 2026

March 11, 2026

Leave a Comment