[post-views]

त्यौहारों पर सौहार्द और शांति का संदेश: कोतमा थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न

---Advertisement---

त्यौहारों पर सौहार्द और शांति का संदेश: कोतमा थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न

कोतमा। आगामी त्यौहारों को लेकर थाना कोतमा में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम कोतमा, नगर पालिका सीएमओ, विद्युत विभाग के जेई, बीएमओ कोतमा, विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजक, जनप्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

बैठक में होलिका दहन, धुरेडी, रंगपंचमी, गुड़ी पड़वा, ईद उल फितर एवं श्री रामनवमी जैसे प्रमुख त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

त्यौहारों के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में सभी उपस्थित जनों ने साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment