बिजुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.235 किलो गांजा सहित शातिर तस्कर गिरफ्तार

---Advertisement---

 

 

अनूपपुर। अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बिजुरी पुलिस ने शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 235 ग्राम गांजा, एक बिना नंबर की होंडा एसपी 125 मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन सहित कुल 67 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।

 

27 फरवरी 2026 को धनिया ठेला तिराहा पर वाहन चेकिंग के दौरान बेलिया छोट की ओर से आ रही बिना नंबर की ब्लैक-ग्रीन होंडा एसपी 125 मोटरसाइकिल चालक की संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस ने तलाशी ली। डिक्की में रखे “नंदी” लिखे झोले में गांजा बरामद हुआ। आरोपी ने अपना नाम अविनाश गुप्ता (23) निवासी पत्थर्रा, थाना पेंड्रा, जिला जीपीएम (छ.ग.) बताया।

 

आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि उसके खिलाफ अपहरण, बलात्कार, हत्या के प्रयास और गांजा तस्करी के चार गंभीर मामले पूर्व से दर्ज हैं।

 

कार्रवाई में निरीक्षक विकास सिंह के नेतृत्व में मानिम टोप्पो, प्रभाकर पटेल, मनोज उपाध्याय, लक्ष्मण डांगी, रवि सिंह और अभिषेक शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment