वन क्षेत्र में अवैध जुताई रोकने पर बीट गार्ड के खिलाफ झूठी शिकायत

---Advertisement---

 

अनूपपुर। जिले के वन विभाग कोतमा सर्किल अंतर्गत देवरी बीट में वन क्षेत्र की भूमि पर अवैध जुताई का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमलाई के सामने स्थित वन क्षेत्र पीएफ-432 से सटे खेत में सरदार सिंह चौहान, जो उद्यानिकी विभाग में कार्यरत बताए जा रहे हैं, द्वारा जुताई का कार्य कराया जा रहा था। आरोप है कि खेत से लगे वन क्षेत्र की जमीन पर भी दबंगई दिखाते हुए जुताई करवाई जाने लगी।

इसकी सूचना मिलते ही देवरी बीट प्रभारी उत्तम सिंह मौके पर पहुंचे। तब तक सरदार सिंह वहां से जा चुके थे, लेकिन वन क्षेत्र की जमीन पर जुताई के निशान पाए गए। बीट प्रभारी द्वारा अवैध जुताई का स्थल निरीक्षण कर मौका पंचनामा बनाने और जमीन की नापी की प्रक्रिया शुरू की गई। इसी दौरान मौके पर मौजूद मजदूरों ने कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया और पंचनामा तथा नापी की कार्रवाई करने से रोक दिया। बताया जा रहा है कि वहां काम कर रहे मजदूरों में एक वन समिति का अध्यक्ष भी शामिल था। आरोप है कि सरदार सिंह के कहने पर कोतमा रेंजर के पास बीट प्रभारी उत्तम सिंह के खिलाफ मनगढ़ंत कहानी बनकर झूठी शिकायत की गई।

 

इनका कहना है

 

पूरे घटना क्रम की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा दी गई है।

(उत्तम सिंह बीट प्रभारी देवरी)

 

राजस्व विभाग के सीमांकन के बाद ही मै अपने खेत की जुताई किया था (सरदार सिंह चौहान)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

Leave a Comment