ऑपरेशन मुस्कान: 48 घंटे में मनेन्द्रगढ़ से लापता बालिका बरामद

---Advertisement---

अनूपपुर। थाना भालूमाड़ा पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 वर्षीय अपह्रता (परिवर्तित नाम अंजली सिंह) को 48 घंटे के भीतर छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ से दस्तयाब कर सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 फरवरी 2026 को फरियादी संतराम सिंह निवासी धुर्वासिन भर्राटोला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 फरवरी दोपहर करीब 12 बजे बालिका घर से बाहर जाने के बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर अपहरण की आशंका जताई गई। इस पर थाना भालूमाड़ा में अपराध क्रमांक 53/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

 

अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाई और तकनीकी एवं मैदानी साक्ष्यों के आधार पर 24 फरवरी को बालिका को मनेन्द्रगढ़ से बरामद कर लिया।

 

अहम भूमिका: थाना प्रभारी भालूमाड़ा विपुल शुक्ला। सहयोग में महिपाल प्रजापति एवं ज्योति मालवीय की सराहनीय भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

Leave a Comment