ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
धार के निकट पीथमपुर के थाना सेक्टर एक क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है, 10वीं की परीक्षा के दौरान एक नाबालिग छात्रा ने नवजात शिशु को जन्म दिया। यह घटना एक निजी परीक्षा केंद्र पर हुई है। जहां छात्रा गणित का पेपर दे रही थी।जानकारी के अनुसार, छात्रा परीक्षा के दौरान शौचालय गई थी, जहां उसने प्रसव किया। घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलाई गई।एंबुलेंस द्वारा छात्रा को पीथमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि एक युवक दो वर्षों से उसके साथ नाजायज संबंध बना रहा था। पुलिस मामला दर्ज कर के आगे की जांच करने की बात कह रही है।
वीओ— 1—-
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, दसवीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा आज गणित की परीक्षा देने के लिए पीथमपुर की परीक्षा केंद्र एग्जाम देने के लिए आई थी। इस दौरान उसे पेट में दर्द हुआ और उसने एक नवजात शिशु को जन्म दिया। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पीड़िता को पीथमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां नवजात शिशु और उसकी मां दोनों स्वस्थ हैं। पूछताछ में पता चला कि छात्रा का कान्हा नामक एक युवक के साथ पिछले दो वर्षों से संपर्क था, जो उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। आरोपी युवक जीवन ज्योति कॉलोनी, बेटमा क्षेत्र का निवासी है। पीथमपुर पुलिस ने जीरो पर मुकदमा दर्ज कर संबंधित थाने को जाँच भेज दी है।















