शादी का झांसा देकर दो साल तक शोषण, आरोपी गिरफ्तार

---Advertisement---

शादी का झांसा देकर दो साल तक शोषण, आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर
कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर 27 वर्षीय युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी कोतमा के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।

पीड़िता ने कोतवाली अनूपपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी टीकम सिंह मरावी निवासी ग्राम घाटा धोपगढ़, थाना करनपठार ने मित्रता कर शादी का विश्वास दिलाया और पिछले दो वर्षों से शारीरिक शोषण करता रहा। मामले में अपराध क्रमांक 233/26 धारा 69 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को ग्राम घाटा धोपगढ़ से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

कार्रवाई में सरिता लकड़ा, शेख रसीद और अब्दुल कलीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment