विश्‍व क्षय दिवस पर 100 दिवसीय अभियान का अनूपपुर में हुआ शुभारंभ 

---Advertisement---

 

 

अनूपपुर 24 मार्च 2026/ कलेक्‍टर श्री हर्षल पंचोली के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) अनूपपुर द्वारा आज विश्‍व क्षय दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय अनूपपुर में 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डॉ. अलका तिवारी, जिला क्षय अधिकारी डॉ. एस. सी. राय सहित जिला चिकित्‍सालय के स्‍टॉफ उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य क्षय रोग (टीबी) के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा इसे जड़ से समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना रहा। आयोजन के दौरान टीबी मरीजों को पोषण सहायता के रूप में फूड बास्केट वितरित किए गए तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों और सहयोगियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की गई और समय पर जांच एवं उपचार के महत्व पर प्रकाश डाला गया। बताया गया कि 100 दिवसीय अभियान जिले में व्यापक स्तर पर जागरूकता, जांच और उपचार सेवाओं को सुदृढ़ करेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

Leave a Comment