आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए ‘निःशुल्क एडमिशन’ अभियान शुरू
अनुपपुर — शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल करते हुए संधान ट्रस्ट ने आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के छात्रों के लिए “फ्री एडमिशन ओपन” अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य योग्य छात्रों को तकनीकी, नॉन-टेक्निकल, पैरामेडिकल, डॉक्टर एवं मैनेजमेंट जैसे विविध क्षेत्रों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध कराना है।
ट्रस्ट द्वारा जारी जानकारी के अनुसार अब छात्रों को कॉलेज फीस की चिंता किए बिना विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश दिलाने की व्यवस्था की जा रही है।
इस पहल के अंतर्गत 10वीं, 12वीं एवं ग्रेजुएशन के बाद विभिन्न कोर्सेज में प्रवेश की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
*विभिन्न स्तरों पर कोर्स की उपलब्धता*
12वीं (इंटरमीडिएट) के बाद छात्रों के लिए बीई/बीटेक (ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल,सिविल, बायोटेक आदि) एवं पैरामेडिकल कोर्स (बी.फार्मा,बीएससी नर्सिंग, ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी, रेडियोलॉजी, डायलिसिस टेक्नोलॉजी आदि) में प्रवेश के अवसर दिए जा रहे हैं।
वहीं 10वीं (मैट्रिक) के बाद पॉलिटेक्निक (3 वर्षीय) कोर्स जैसे इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स,कंप्यूटर साइंस,मैकेनिकल एवं सिविल इंजीनियरिंग में प्रवेश की सुविधा उपलब्ध होगी।
इसके अतिरिक्त अन्य महत्वपूर्ण कोर्स जैसे डी.एड.,बीएससी एग्रीकल्चर,इंटीग्रेटेड एलएलबी, फैशन डिजाइनिंग, फिजियोथेरेपी,डिप्लोमा रेडियोलॉजी,डीएमएलटी एवं मैनेजमेंट प्रोग्राम (बीबीए,बीसीए,एमबीए इंटीग्रेटेड,बीएचएम) भी इस अभियान का हिस्सा हैं।
*ग्रेजुएशन के बाद भी अवसर*
स्नातक के बाद एमबीए, एमसीए, एमटेक, एमकॉम, पीजीडीएम के साथ-साथ एलएलबी, बीएड एवं बीजेएमसी जैसे कोर्स में भी प्रवेश दिलाने की व्यवस्था की गयी है।
*पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया*
संधान ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि छात्रों को केवल रजिस्ट्रेशन,हॉस्टल एवं परीक्षा शुल्क वहन करना होगा,जोकि सब्सिडाइज्ड रेट पर उपलब्ध होगा। जबकि ट्यूशन फीस की व्यवस्था संस्था द्वारा करायी जाएगी। ट्रस्ट ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के भ्रामक एजेंटों से सावधान रहें और सीधे अधिकृत संपर्क सूत्रों के माध्यम से ही जानकारी प्राप्त करें।
*सामाजिक उद्देश्य के साथ शिक्षा का विस्तार*
ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. राकेश रंजन शुक्ला ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य _“शिक्षित भारत -विकसित भारत”_ के लक्ष्य को साकार करना है, जिससे कोई भी प्रदेश और देश का प्रतिभाशाली छात्र आर्थिक अभाव के कारण उच्च शिक्षा से वंचित न रहे।
इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी एवं प्रवेश प्रक्रिया हेतु मोबाइल नंबर 9111494004 पर संपर्क कर सकते हैं या ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट एवं ईमेल के माध्यम से भी जुड़ सकते हैं।
यह पहल निश्चित रूप से शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक समानता को बढ़ावा देने और युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रही है,देश के किसी भी प्रदेश में रहने वाले छात्र- छात्राएं यानि सम्पूर्ण भारत के छात्र-छात्राएं इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।


































