सनातन एकता यात्रा के संयोजक जेपी साहू की पहल पर सीतामढ़ी में रामनवमी पर होगा भव्य प्राकट्य पर्व
अनूपपुर
श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर विकासखंड अनूपपुर के ग्राम पंचायत खोड़री नंबर–01 अंतर्गत ग्राम सीतामढ़ी (कनवाही) में 27 मार्च को सायं 7 बजे से भव्य प्राकट्य पर्व का आयोजन किया जाएगा यह आयोजन वर्तमान में अमरकंटक से चल रही 15 दिवसीय सनातन एकता यात्रा से प्रेरित होकर किया जा रहा है, जिसके संयोजक जेपी साहू हैं उनके नेतृत्व में क्षेत्रभर में सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश पहुंचाया जा रहा है
प्राकट्य पर्व के दौरान प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भक्ति, लोक संस्कृति और रामकथा की प्रस्तुति दी जाएगी कार्यक्रम में अजय कुमार एवं साथी (सीधी) द्वारा बघेली लोक गायन, अरविंद कुमार पटेल एवं साथी (सीधी) द्वारा रामलीला तथा सुजीत तिवारी एवं साथी (वाराणसी) द्वारा भक्ति गायन प्रस्तुत किया जाएगा
सनातन एकता यात्रा के संयोजक जेपी साहू ने बताया कि इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों का उद्देश्य समाज को अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहरों से जोड़ना है उन्होंने कहा कि रामनवमी के अवसर पर आयोजित यह प्राकट्य पर्व क्षेत्र में धार्मिक जागरण और सामाजिक समरसता का संदेश देगा
उल्लेखनीय है कि अमरकंटक से प्रारंभ हुई सनातन एकता यात्रा शहडोल संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर धार्मिक चेतना और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने का कार्य कर रही है इसी कड़ी में सीतामढ़ी में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम यात्रा की भावना और उद्देश्य को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां की जा रही हैं और क्षेत्र के श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है




































