रेलवे कॉलोनी चोरी मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार 3 किलो कॉपर वायर बरामद

---Advertisement---

रेलवे कॉलोनी चोरी मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

3 किलो कॉपर वायर बरामद

मनेन्द्रगढ़। शहर की रेलवे कॉलोनी में हुई कॉपर वायर चोरी के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का 3 किलो तांबा वायर भी बरामद किया है। पुलिस की लगातार कार्यवाही से चोरी के प्रकरण में शामिल आरोपियों पर शिकंजा कसता जा रहा है।
जानकारी के अनुसार रेलवे कॉलोनी निवासी प्रार्थी गुरु दत्ता के गैराज से कॉपर वायर चोरी होने की शिकायत पर सिटी कोतवाली में अपराध दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पूर्व में आरोपी राकेश यादव 22 वर्ष पिता श्यामलाल और अंशु देवांगन निवासी वार्ड क्रमांक 7 ग्राम सेंधा चौकी नागपुर को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से करीब 10 किलो कॉपर वायर तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित लगभग 50 हजार रुपये का सामान बरामद कर जब्त किया गया था वहीं मामले में शामिल अन्य आरोपी फरार चल रहे थे।
चोरी के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह (आईपीएस) ने विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक विवेक पाटले के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल दीपक सिंह (23 वर्ष), पिता विजय सिंह, निवासी शारदा मंदिर के पास, वार्ड क्रमांक 14 को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 3 किलो तांबा वायर बरामद कर जब्त किया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले, प्रधान आरक्षक राकेश शर्मा, आरक्षक प्रदीप एक्का, आरक्षक प्रमोद यादव (साइबर सेल) एवं सैनिक विनीत सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील

मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि चोरी की घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देकर एफआईआर दर्ज कराएं। इसके साथ ही क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने कहा है कि चोरी के मामलों में फरार आरोपियों की तलाश और उनके विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment