प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने किए स्वामी अड़गड़ानंद जी के दर्शन

---Advertisement---

प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने किए स्वामी अड़गड़ानंद जी के दर्शन

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक से जुड़े परमहंस धारकुंडी आश्रम के प्रमुख स्वामी लवलीन महाराज जी ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार दोपहर लगभग 2:20 बजे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर पास स्थित शक्तेशगढ़ आश्रम पहुंचे ।
यहाँ उन्होंने आश्रम के प्रमुख परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।
दर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण जी की लीला स्थली चित्रकूट तथा भगवान श्रीराम के चरण जहां जहां पड़े और जिन-जिन स्थानों पर हैं उन सभी धार्मिक स्थलों पर सरकार की विशेष नजर है और निरंतर कार्य किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि भगवान एवं संतों की कृपा सदैव बनी रहे
इस अवसर पर परमहंस धारकुंडी आश्रम के शिष्य अरुण उर्मलिया (मुन्ना) एवं श्रीमती उर्मिला उर्मालिया भी शक्तेशगढ़ स्थित आश्रम पहुंच गुरु दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment