पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा तथा स्थानीय विधायक नीना वर्मा ने मायापुरी कॉलोनी की शोभायात्रा में की सहभागिता

---Advertisement---

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

*धार।* सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति, मायापुरी कॉलोनी धार द्वारा शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।

शोभायात्रा मायापुरी कॉलोनी स्थित गरबा चौक से प्रारंभ हुई। प्रारंभ होने से पूर्व मां दुर्गा की आरती की गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भाग लिया और धर्मप्रेमी नागरिकों की सहभागिता रही। शोभायात्रा ने धार में धार्मिक उत्साह के साथ लोककला और सांस्कृतिक विविधता की सुंदर छटा बिखेरी। धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया गया।

आयोजन में देश भर के कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न राज्यों की विविध लोककलाओं और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिली। मुंबई के रोबोट का गरबा नृत्य करते हुए अभिवादन विशेष आकर्षण रहा।

प्रमुख आकर्षणों में जयपुर के कलाकारों का कालबेलिया नृत्य, केरल का चकरी नृत्य, मुंबई के जादूगरों के करतब, गुजरात का डांडिया रास तथा नासिक के कलाकारों की रंगोली और ढोल की प्रस्तुतियां शामिल रहीं। इसके साथ ही मयूरी रास गरबा मंडल की प्रस्तुति, झाबुआ की प्रसिद्ध टीम का आदिवासी नृत्य और धार नगर की मातृशक्ति की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन में चार चांद लगा दिए। बच्चों के लिए भी विशेष प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

अलग-अलग राज्यों की लोकसंस्कृति और पारंपरिक कलाओं को एक मंच पर देखकर नगरवासी उत्साहित नजर आए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 21, 2026

October 21, 2026

October 21, 2026

October 21, 2026

October 21, 2026

October 21, 2026

Leave a Comment