अनूपपुर 21 अक्टूबर 2026/ भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा संचालित बीड़ी एवं खदान श्रमिकों के बच्चों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। पूर्व में मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित थी।
योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। पात्र विद्यार्थी राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि बढ़ाए जाने से पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने का अतिरिक्त अवसर प्राप्त हुआ है।
संबंधित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की गई है कि वे योजना की पात्रता के अनुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए 31 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य रूप से कर लें, ताकि छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त करने के लिए निर्धारित समय-सीमा में आवेदन किया जा सके।







































































