महाष्टमी पर सार्वजनिक दुर्गा पंडालों में हवन-पूजन , भक्तिमय हुआ अमरकंटक

---Advertisement---
  • नर्मदा उद्गम परिसर में दी गई आहुतियां , उच्च विश्राम गृह तिराहा , रामघाट पार्किंग , बैंक टोला सहित वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन हवन

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में शारदीय नवरात्रि के महाष्टमी पर्व पर सोमवार को मां नर्मदा उद्गम मंदिर में तथा सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव पंडालों में रविवार को विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न हुआ । उच्च विश्राम गृह तिराहा , रामघाट पार्किंग तथा बैंक टोला स्थित पंडालों में श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कर मां दुर्गा की आराधना की तथा सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना की । कहीं कही पर कन्यापूजन और भंडारा चला ।
उच्च विश्राम गृह तिराहा स्थित सार्वजनिक नवदुर्गोत्सव समिति के पंडाल में पंडित आकाश द्विवेदी (राजा महाराज) ने हवन संपन्न कराया । यजमान पंडित रामगोपाल सपत्नीक शामिल हुए । वहीं रामघाट पार्किंग स्थित पंडाल में पंडित धनेश द्विवेदी (वंदे महाराज) ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन जहां यजमान अभिषेक द्विवेदी सपरिवार ने सहभागिता की साथ ही बैंकटोला में पंडित आकाश द्विवेदी यजमान हरि सिंह , पवन उसराठे , गोलू मानिकपुरी सपत्नीक शामिल हुए । तीनो स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर मां भगवती से मंगलकामना की ।
आज सोमवार
नवरात्रि के पावन अवसर पर मां नर्मदा के पवित्र उद्गम परिसर में आचार्यों एवं पुरोहितों द्वारा विधि-विधान से हवन सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए ।

नवरात्रि के चलते अमरकंटक के देवी मंदिरों और सार्वजनिक पंडालों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है । समूची पवित्र नगरी मां भगवती की भक्ति और धार्मिक आस्था से सराबोर है ।

आज मंगलवार को होगा रावण दहन

अमरकंटक में नवरात्रि के समापन के साथ दशहरा को नर्मदा तट रामघाट साप्ताहिक बाजार स्थल पर भव्य रावण दहन का आयोजन किया जाएगा । जिसमें सभी संत महंत , दुर्गा समितियों के सदस्य , श्रद्धालुजन , नगरवासी , जनप्रतिनिधि शामिल होंगे । भगवान राम के तीर से निकली ज्वाला से रावण के सीने में अग्नि भेदन किया जाएगा । साथ ही खूब आतिशबाजी की जावेगी ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 19, 2026

October 19, 2026

October 19, 2026

October 19, 2026

October 19, 2026

October 19, 2026

Leave a Comment