मध्यप्रदेश में मजबूत होती दिख रही भालोरापा की पकड़

---Advertisement---

मध्यप्रदेश में मजबूत होती दिख रही भालोरापा की पकड़

महेश्वर की विशाल रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज शर्मा ने भरी हुंकार, बोले— “जनता अब बदलाव चाहती है”

महेश्वर/खरगोन। मध्यप्रदेश की राजनीति में भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी (भालोरापा) तेजी से अपनी मौजूदगी मजबूत करती नजर आ रही है। 10 मई 2026 को खरगोन जिले की महेश्वर तहसील में आयोजित पार्टी की विशाल रैली में उमड़ी भीड़ ने यह संकेत दे दिया कि प्रदेश में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। रैली का आयोजन भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं मध्यप्रदेश प्रभारी मनोहर पाटीदार (सेठ) द्वारा किया गया।

रैली को संबोधित करते हुए पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने केंद्र और राज्य की राजनीति पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि “पार्टी मां के समान होती है, पार्टी कभी खराब नहीं होती, बल्कि नेताओं की नीति और नीयत अच्छी हो तो समाज को संपूर्ण सामाजिक न्याय दिलाया जा सकता है।”

पंकज शर्मा ने कहा कि जैसे व्यक्ति लगातार एक ही प्रकार का भोजन खाकर बदलाव चाहता है, उसी प्रकार देश और प्रदेश की जनता भी अब राजनीतिक परिवर्तन की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस का शासन रहा, फिर भाजपा सत्ता में आई, लेकिन अब जनता नए विकल्प की तलाश में है और भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी उसी विश्वास के साथ आगे बढ़ रही है।

उन्होंने मंच से कहा कि यदि माता महाकाली और भोलेनाथ का आशीर्वाद मिला और पार्टी को शासन करने का अवसर प्राप्त हुआ, तो ऐसा सुशासन दिया जाएगा कि आने वाली पीढ़ियां भी भालोरापा को सम्मान से याद करेंगी। उन्होंने कहा कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक सुशासन अधूरा माना जाएगा।

रैली के दौरान पार्टी के नारों ने भी माहौल को उत्साह से भर दिया—
“भालोरापा की यही पुकार, शिक्षा चिकित्सा रोजगार”
“जन-जन की यही पुकार, भालोरापा अबकी बार”
“चप्पा-चप्पा भालोरापा”

कार्यक्रम में पार्टी की युवा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव सुश्री हीरावती महरा ने भी संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि अनूपपुर और शहडोल जिले से भी बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए।

रैली में श्री अर्जुन सिंह, गुड्डी अर्मू, पुष्पा गोंड, अंजली सिंह, गणेश यादव सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। महेश्वर में आयोजित इस विशाल शक्ति प्रदर्शन को राजनीतिक जानकार मध्यप्रदेश में भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी की बढ़ती सक्रियता और मजबूत होती पकड़ के रूप में देख रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

Leave a Comment