कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 45 हजार रुपये मूल्य के तीनों बैल बरामद

---Advertisement---

 

घर के सामने बंधे तीन बैल चोरी, कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 45 हजार रुपये मूल्य के तीनों बैल बरामद

अनूपपुर। कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने पशु चोरी के एक मामले का त्वरित खुलासा करते हुए चोरी गए तीन बैलों को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के किसानों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है। आरोपी से अन्य पशु चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा एसडीओपी अनूपपुर के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने यह सफलता हासिल की। जानकारी के अनुसार ग्राम करहीवाह निवासी किसान टीकम कोल के घर के सामने बंधे तीन बैल अज्ञात चोर द्वारा रात के समय चोरी कर लिए गए थे।

पीड़ित किसान टीकम कोल (56 वर्ष) ने 30 मई 2026 को कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उनके घर के बाहर बंधे तीन बैल, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 45 हजार रुपये है, रात में चोरी हो गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 307/26 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी अरविंद जैन के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। सहायक उपनिरीक्षक संतोष वर्मा, प्रधान आरक्षक नितिन नामदेव एवं आरक्षक संजय सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्धों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने रातभर की सघन पतासाजी के बाद ग्राम ठेही निवासी भारत सिंह गोंड़ (25 वर्ष) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी से चोरी किए गए तीनों बैल बरामद कर लिए गए।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में थाना राजेंद्रग्राम में आपराधिक प्रकरण दर्ज है। पुलिस अब उससे अन्य संभावित पशु चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है, जिससे क्षेत्र में हुई अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है।

कोतवाली पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की ग्रामीणों और किसानों ने सराहना की है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि जिले में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

Leave a Comment