कोरिया पुलिस ने वाहन ठगी का किया बड़ा खुलासा किराये के नाम पर गाड़ियां लेकर बेचता था आरोपी

---Advertisement---

 

 

अब सहयोगी भी हुआ गिरफ्तार

 

कोरिया। सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा के निर्देश और पुलिस अधीक्षक रवि कुर्रे के मार्गदर्शन में संगठित अपराधों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने वाहन ठगी के एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। मामले में आरोपी विकास जायसवाल उर्फ विक्की जायसवाल कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा और एमसीबी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय था। आरोपी वाहन मालिकों को झांसे में लेकर यह विश्वास दिलाता था कि उनके ट्रैक्टर, कार (आर्टिका) और अन्य वाहनों को रेलवे ठेके में लगाकर हर माह 25,000 से 50,000 रुपये तक किराया दिलाया जायेगा। आरोपी के झूठे प्रलोभन में आकर कई लोगों ने अपने नये वाहन उसे किराये पर दे दिये। इसके बाद आरोपी उन वाहनों को अन्य स्थानों पर कम कीमत में बेच देता था।

इसी संबंध में थाना पटना में प्रार्थी संदीप साहू की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 94/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 316, 317(1) एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने प्रार्थी की कार (आर्टिका) क्रमांक CG 16 CN 3128 को 40,000 रुपये प्रतिमाह किराये के नाम पर लेकर समय लाल निवासी अगस्तपुर को बेच दिया था। पुलिस ने 12 अप्रैल 2026 को उक्त वाहन को समय लाल के कब्जे से बरामद कर लिया।

मामले में मुख्य आरोपी विकास जायसवाल पहले से ही अन्य प्रकरणों में न्यायिक अभिरक्षा में है वहीं सह आरोपी समय लाल राजवाड़े को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन या संदिग्ध प्रस्तावों से सावधान रहें और ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अपराधियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

Leave a Comment