बिलासपुर। कोल इंडिया पेंशनर्स एसोसिएशन, एसईसीएल क्षेत्र मुख्यालय (पंजीयन क्रमांक 1166) की प्रबंध कार्यकारिणी समिति का निर्वाचन दिनांक 13 अप्रैल 2026 (सोमवार) को नर्मदा क्लब, बसंत विहार, बिलासपुर में प्रातः 10:30 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण चुनाव को लेकर पेंशनर्स में उत्साह का माहौल है और संगठन के वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र सिंह की सक्रिय भूमिका चर्चा का केंद्र बनी हुई है।
यह निर्णय पूर्व सूचना दिनांक 12 मार्च 2026 के तहत 21 मार्च 2026 को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। साथ ही माननीय सहायक पंजीयक के पत्र क्रमांक 1179/3/2026 दिनांक 24 फरवरी 2026 एवं 11 मार्च 2026 के निर्देशों के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।
निर्वाचन में कुल 12 पदों पर मतदान होगा, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव और कोषाध्यक्ष के एक-एक पद के साथ प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य के पद शामिल हैं। चुनाव को पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु निर्वाचन संचालन समिति द्वारा नियुक्त निर्वाचन अधिकारी के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।
संगठन के सक्रिय एवं वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र सिंह लंबे समय से पेंशनर्स की आवाज को मजबूती से उठाते रहे हैं। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक पकड़ को देखते हुए इस चुनाव में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पेंशनर्स के बीच उनकी स्वीकार्यता और सक्रियता चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकती है।
संगठन ने स्पष्ट किया है कि जो सदस्य 03 अगस्त 2025 से पहले ₹2000 की आजीवन सदस्यता ले चुके हैं, वे ही नियमानुसार चुनाव में भाग ले सकेंगे। वहीं ₹1100 एवं ₹1500 की सदस्यता लेने वाले सदस्य अंतर राशि जमा कर निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
सभी आजीवन साधारण सदस्यों से अपील की गई है कि वे अपनी सदस्यता पर्ची क्रमांक के साथ आमसभा में उपस्थित होकर निर्वाचन कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। सदस्यता से संबंधित जानकारी के लिए एन.के. झा, देवनंदन, फेस-1, सीपत रोड, एसईसीएल, बिलासपुर (मो. 7828894060) से संपर्क किया जा सकता है।
यह चुनाव न केवल संगठन की नई कार्यकारिणी तय करेगा, बल्कि पेंशनर्स के भविष्य की दिशा और उनकी समस्याओं के समाधान में भी अहम भूमिका निभाएगा। ऐसे में सभी की निगाहें इस चुनाव और खासतौर पर राजेंद्र सिंह के नेतृत्व पर टिकी हुई हैं।

















