किसानों की जमीन से रोजगार तक—जनहित के मुद्दों पर ज्ञापन

---Advertisement---

किसानों की जमीन से रोजगार तक—जनहित के मुद्दों पर ज्ञापन

कोतमा/अनूपपुर। कोयलांचल क्षेत्र में बंद SECL खदानों की अधिग्रहित भूमि पात्र भू-स्वामियों को नियमानुसार वापस करने, स्थानीय युवाओं के लिए नए उद्योग एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा आदिवासी एवं पिछड़े क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं विकसित करने की मांग उठाई गई है

भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा द्वारा SECL CMD एवं जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने की तैयारी की जा रही है। साथ ही नगर पालिका परिषद पसान के 18 वार्डों में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण जैसे बुनियादी कार्यों के लिए सहयोग की मांग भी रखी जाएगी

उमेश मिश्रा ने कहा है कि यदि जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो जन आंदोलन एवं प्रदर्शन किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर आमरण अनशन की चेतावनी भी दी गई है
कोतमा-अनूपपुर से

डिस्ट्रिक्ट ब्यूरो राकेश मिश्रा की खास रिपोर्ट।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment