जन अभियान परिषद द्वारा जिला स्‍तरीय नवांकुर समितियों की बैठक संपन्न

---Advertisement---

 

हमें ग्राम में सूचना केन्‍द्र, वाचलनालय, जल संरक्षण जैसे 5 कार्य करना है- पद्मश्री मोहन नागर

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

 

धार। मध्‍यप्रेदश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष पद्मश्री मोहन नागर राज्‍य मंत्री दर्जा प्राप्‍त रविवार को कलेक्‍टर सक्षा कक्ष धार में जिला स्‍तरीय नवांकुर समितियों के साथ बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमें ग्राम में सूचना केन्‍द्र, वाचलनालय, जल संरक्षण जैसे 5 कार्य करना है। बैठक में इंदौर संभाग समन्‍वयक अमित शाह जिला समन्‍वयक सौरभ गुप्‍ता सामाजिक कार्यकर्ता संजय शर्मा जिले की समस्‍त नवांकुर समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे । बैठक में सर्वप्रथम मोहन नागर का स्‍वागत श्रीमती मैना मारू द्वारा मोमेंट भेट कर किया गया । अमनसिंह रामपुरा के द्वारा नागर का स्‍वागत किया गया । अमितशाह संभाग समन्‍वयक इन्‍दौर का स्‍वागत कमल मेड़ा विकासखण्‍ड समन्‍वयक सरदारपुर के द्वारा किया गया । श्री नवनीत जैन द्वारा श्री नागर जी को बुक भेटकर स्‍वागत किया गया । बैठक में नवांकुर संस्‍थाओ से परिचय प्राप्‍त कर संक्षिप्‍त में उनके द्वारा किये गय कार्यो को सुना गया । नवांकुर संस्‍थाओं के मुख्‍य 5 कार्यो के बारे में जानकारी दी गई । जिन्‍हे विशेष करने का कहा गया है । सूचना केन्‍द्र, वाचनालय, प्रस्‍फुटन समितियों का क्षमतावर्द्धन, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, कार्य आदि नर्सरी तैयारी करने जैसे जानकारी लेकर उसे तैयार कर कार्य करने के लिए कहा गया । गौशाला के संचालन में अहम भूमिका की जानकारी ली गई । कुछ संस्‍थाओ के अच्‍छे कार्यो की प्रशंसा की गई । रामपुरा नवांकुर संस्‍था द्वारा 700 बीज रोपण का लक्ष्‍य रखा गया है । सेमल्‍दा में समिति द्वारा कुण्‍ड में ही मूर्ति विसर्जित करने की परम्‍परा की गई है । कही कुओ और बावडी के कचरे से मुक्‍त कर आज पानी का उपयोग हो रहा है । इस प्रकार श्री नागरजी द्वारा अपने कार्य क्षेत्र में नवांकुर अच्‍छा कार्य करे जिसकी जानकारी हमें आगे तक पहुचाये । कई कार्य हमे उपर तक नही मिलते है । इनके द्वारा मध्‍यप्रदेश जन अभियान परिषद के साथ आगामी दिवसो में अन्‍य कार्य आने वाले है जिसे आपको पूरा करना है । अंत में आभार जिला समन्‍वयक सौरभ गुप्‍ता द्वारा माना गया । बैठक में लगभग 70 व्‍यक्ति उपस्थित रहे ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment