हॉकी खिलाड़ी कैलाश गोटिया बने एमपी हॉकी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष
पवन चीनी मित्र मंडली ने दी बधाई
अनूपपुर। जिले के नगर परिषद बरगवां अमलाई अंतर्गत वार्ड क्रमांक 06 निवासी वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी एवं खेल जगत में अपनी अलग पहचान रखने वाले कैलाश गोटिया को मध्यप्रदेश हॉकी एसोसिएशन का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है
उनके उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर नगर परिषद बरगवां-अमलाई के वार्ड क्रमांक 07 के पार्षद एवं समाजसेवी पवन कुमार ‘चीनी’ तथा पवन चीनी मित्र मंडली ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पवन कुमार ‘चीनी’ ने कहा कि कैलाश गोटिया का खेल के प्रति समर्पण, अनुभव और युवाओं को आगे बढ़ाने की भावना निश्चित रूप से हॉकी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उनके उपाध्यक्ष बनने से मध्यप्रदेश में हॉकी खेल को नई दिशा मिलने के साथ ही ग्रामीण एवं स्थानीय प्रतिभाओं को आगे आने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि कैलाश गोटिया जैसे अनुभवी खिलाड़ी का मध्यप्रदेश हॉकी एसोसिएशन में महत्वपूर्ण दायित्व संभालना खेल प्रेमियों के लिए गौरव की बात है। उनकी नियुक्ति से विशेष रूप से युवा खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ेगा और वे हॉकी के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होंगे
इस अवसर पर पवन चीनी मित्र मंडली के सदस्यों ने कैलाश गोटिया को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। मंडली ने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन एवं अनुभव का लाभ प्रदेश के उभरते हुए हॉकी खिलाड़ियों को मिलेगा तथा मध्यप्रदेश की हॉकी प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सफल होंगी। पवन कुमार ‘चीनी’ ने कहा कि वे कैलाश गोटिया के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हैं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश में हॉकी को नई ऊंचाइयां हासिल होंगी







































































