गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा

---Advertisement---

अनूपपुर। थाना करनपठार क्षेत्र अंतर्गत गुमशुदा युवती को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पयारी चौकी सरई निवासी 20 वर्षीय ज्योती देवी के गुम होने पर थाना करनपठार में गुमइंसान क्रमांक 16/26 दर्ज किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार बरकरे के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने लगातार प्रयास, सूचना संकलन और संभावित स्थानों पर तलाश करते हुए युवती को सुरक्षित बरामद किया। कार्रवाई में मंगला प्रसाद दुबे, फूलसिंह श्याम, रामप्रसाद सिंह मराबी, नीरज गुप्ता, शशि गोंड और राखी मरापे का विशेष सहयोग रहा।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। क्षेत्र में इस सफलता की सराहना की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment