एनसीएल की बड़ी सौगात: 11.71 करोड़ से बनेगी ओबरी–कसैया–कन्हैयादह सड़क

---Advertisement---

एनसीएल की बड़ी सौगात: 11.71 करोड़ से बनेगी ओबरी–कसैया–कन्हैयादह सड़क

एमपी ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के साथ हुआ एमओयू, 8 किमी ऑल-वेदर सड़क से गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

सिंगरौली। कोल इंडिया लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बुधवार को एनसीएल ने मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण (एमपीआरआरडीए), सिंगरौली के साथ ओबरी से कसैया वाया कन्हैयादह तक 8 किलोमीटर लंबी ऑल-वेदर सड़क के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) किया।

यह एमओयू जिला कलेक्टर गौरव बैनल की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। एनसीएल की ओर से महाप्रबंधक (सीएसआर) राजीव रंजन तथा एमपीआरआरडीए, सिंगरौली की ओर से महाप्रबंधक गणेश प्रसाद मिश्रा ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

परियोजना की अनुमानित लागत 11.71 करोड़ रुपये है, जिसका पूरा वित्तीय सहयोग एनसीएल अपने सीएसआर फंड से उपलब्ध कराएगा। इस राशि से ओबरी से कसैया होते हुए कन्हैयादह तक 8 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क के साथ-साथ आवश्यक क्रॉस ड्रेनेज संरचनाओं (पुल-पुलिया) का निर्माण कराया जाएगा, जिससे वर्षभर सुरक्षित और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित हो सकेगा।

बताया गया कि इस सड़क निर्माण की अनुशंसा पूर्व में सीधी के सांसद तथा देवसर के विधायक द्वारा की गई थी। लंबे समय से स्थानीय ग्रामीण इस मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे थे। अब परियोजना को स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

नई सड़क बनने से ओबरी, कसैया, कन्हैयादह सहित आसपास के गांवों की देवसर ब्लॉक से सीधी और सुगम कनेक्टिविटी स्थापित होगी। बरसात के मौसम में जहां अब तक ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, वहीं सड़क निर्माण के बाद वर्षभर निर्बाध परिवहन की सुविधा उपलब्ध होगी।

इस परियोजना से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। बेहतर सड़क सुविधा मिलने से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, किसानों को अपनी कृषि उपज मंडियों तक कम समय और कम लागत में पहुंचाने में सुविधा होगी तथा विद्यार्थियों, मरीजों और आम नागरिकों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी।

एनसीएल ने कहा कि कंपनी अपने सीएसआर कार्यक्रमों के माध्यम से केवल खनन कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, कौशल विकास और ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के जरिए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। ओबरी–कसैया–कन्हैयादह सड़क परियोजना भी इसी जनकल्याणकारी सोच का महत्वपूर्ण उदाहरण है।

स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि सड़क निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होकर तय समयसीमा में पूरा होगा, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 23, 2026

July 23, 2026

July 23, 2026

July 23, 2026

July 23, 2026

July 23, 2026

Leave a Comment