एनडीआरएफ द्वारा कोतमा में सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन 

---Advertisement---

 

अनूपपुर 17 मार्च 2026/ एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में एनडीआरएफ वाराणसी के बचाव कर्मियों द्वारा आज जनपद पंचायत कोतमा में सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

इस दौरान सामान्य निरीक्षक एनडीआरएफ श्री बृजेश कुमार तिवारी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य जन सामान्य को आपदा प्रबंधन के सभी पहलुओं से परिचित कराना है। दुर्घटना के समय काम आने वाली विभिन्न प्रकार की जीवन रक्षक पद्धतियों और कौशल में प्रशिक्षित करना है। जिससे आपदा में होने वाली हानि को न्यूनतम स्तर तक लाया जा सके।

 

कार्यक्रम में जनपद पंचायत कोतमा की मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्रीमति ममता मिश्रा ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में सबसे ज्यादा प्रभावित स्थानीय समुदाय होता है। इसलिए सर्वप्रथम आपात प्रतिक्रिया स्थानीय जन समुदाय द्वारा ही किया जाता है। अगर हम एक ऐसे समाज का निर्माण कर सकें, जिसके हर नागरिक को आपात स्थिति से निपटने सम्बंधी कौशल का ज्ञान हो तो आपदा में होने वाली भीषण जन हानि को नियंत्रित किया जा सकता है।

 

इस अवसर पर जनपद पंचायत कोतमा के अधिकारी-कर्मचारी तथा ग्राम पंचायतों के सचिव उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment