दोपहिया वाहन चोरी मामले में संदिग्ध का सीसीटीवी फुटेज सामने आया, पुलिस ने मांगी जानकारी

---Advertisement---

दोपहिया वाहन चोरी मामले में संदिग्ध का सीसीटीवी फुटेज सामने आया, पुलिस ने मांगी जानकारी

अनूपपुर। कोतमा नगर क्षेत्र में 15 मार्च को हुई दोपहिया वाहन चोरी की घटना के मामले में पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति का सीसीटीवी फुटेज मिला है। फुटेज में दिखाई दे रहा व्यक्ति सफेद शर्ट और काला पैंट पहने हुए है तथा कमर पर दोनों हाथ रखे खड़ा दिखाई दे रहा है।

पुलिस के अनुसार उक्त व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रही हैं और घटना से उसके संबंध की आशंका के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है, ताकि जल्द से जल्द संदिग्ध की पहचान कर मामले का खुलासा किया जा सके।

कोतमा पुलिस ने आमजन से अनुरोध किया है कि यदि किसी व्यक्ति को फोटो में दिखाई दे रहे संदिग्ध के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त होती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। जानकारी देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

मामले से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना कोतमा थाना प्रभारी रत्नाम्बर शुक्ल के मोबाइल नंबर 9977978724 पर दी जा सकती है। पुलिस ने नागरिकों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment