डीपी ज्वेलर्स के उद्घाटन पर यातायात पूर्णतया बाधित

---Advertisement---

 डीपी ज्वेलर्स के उद्घाटन पर यातायात पूर्णतया बाधित

धार के व्यस्ततम शाहिद चौराहे पर नवीन डीपी ज्वेलर्स के शोरूम का उद्घाटन हुआ करोड़पति का रोब इतना था कि बीच सड़क पर ही आधा टेंट लगा दिया गया था आने वाले मेहमानों ने भी सड़क पर ही अपने वाहन पार्किंग कर दिए थे जिसके परिणाम स्वरूप 6 घंटे तक यातायात सतत बाधित रहा यातायात पुलिस मुक बघिर बनी रही मुसाफिर और अन्य कॉलोनी को जाने वाले लोग परेशान होते दिखाई दिए खासकर शाम के समय जब सब्जी मार्केट में भी आदर्श सड़क पर बहुत लोग आते हैं ऐसे में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई पर कोई बोलने वाला नहीं था ना तो यातायात विभाग ने आकर समस्या को सुलझाने का प्रयास कर ना ही पुलिस प्रशासन की ओर से इस पर कार्रवाई की गई की यातायात को सतत किया जा सके मुसाफिर परेशान होते रहे और करोड़पति का जश्न चलता रहा सबसे महत्वपूर्ण बात है कि इस चौराहे पर शहर के दो बड़े हॉस्पिटल हैं जहां से एंबुलेंस का भी आना-जाना लगा रहता है एक दो बार तो ऐसी स्थिति भी निर्मित हुई जब एंबुलेंस को भी बहुत समय तक इंतजार करना पड़ा जब जाकर एंबुलेंस निकल सकी इसका एक कारण और यह था की डीपी ज्वेलर्स ने उद्घाटन अवसर पर एक बड़ी टीवी स्क्रीन बाहर लगाई गई थी जिस पर सतत फिल्मी हीरो हीरोइन को खरीदी करते हुए दिखाया जा रहा था जो की अन्य शोरूम के सीन थे धार जैसे पिछड़े क्षेत्र में लोग सड़क पर ही खड़े होकर टीवी स्क्रीन को देख रहे थे जिससे यातायात और अधिक बाधित हुआ इन 6 घंटे में कई प्रशासनिक अधिकारी भी वहां से निकले लेकिन किसी ने अपनी जिम्मेदारी नहीं समझी कि यातायात को लेकर कोई गंभीर कदम उठाया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 16, 2026

April 16, 2026

April 16, 2026

April 16, 2026

April 16, 2026

April 16, 2026

Leave a Comment