चोरी के मामले में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा 02 आरोपी गिरफ्तारः सोने की कंठी व चोरी की
राशि से खरीदी गई स्कूटी जप्त
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर व एस.डी.ओ.पी. अनूपपुर के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा घर से सोने चांदी के जेवर चोरी करने के मामले में दो आरोपियो को गिरफ्तार करने तथा चोरी गये सोने की कंठी व चोरी की राशि से खरीदी गई स्कूटी जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।
सीता शर्मा पति भूपेश शर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी यूनियन बैंक के पीछे वार्ड न. 13 उज्जवल कालोनी अनूपपुर के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 24.09.26 को अपने पति के साथ दिल्ली चली गई थी घर में बच्चे थे दिनांक 20.10.26 को वापस आने पर देखने पर सोने चांदी के जेवरात नही थे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। जिस पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 561/26 धारा 331(3),305 (ए) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना की गई।
टी.आई. कोतवाली निरीक्षक उमेश उपाध्याय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा, सहायक उपनिरीक्षक संतोष वर्मा, आरक्षक अब्दुल कलीम, महिला आरक्षक अंकिता सोनी की टीम के द्वारा घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किये गये तथा सीता शर्मा घर में काम करने वाली सुधा यादव पति लखन यादव उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम बैरागी थाना करनपठार हाल वार्ड न. 13 पुरानी बस्ती अनूपपुर के कब्जे से चोरी गया सोने की कंठी, नगदी रूपये जप्त किया गया जाकर आरोपिया सुधा यादव व आरोपी लखन यादव पिता रामसोहित यादव उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड न. 13 पुरानी बस्ती अनूपपुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आरोपी लखन यादव को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया तथा आरोपिया का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर पूछताछ की जाकर आरोपिया द्वारा चोरी की गई राशि में से खरीदी गई गाड़ी जप्त की जाकर आरोपिया को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।












































