बरबसपुर में अंधी हत्या का खुलासा: बेटे ने मां की गला दबाकर हत्या की, 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

---Advertisement---

बरबसपुर में अंधी हत्या का खुलासा: बेटे ने मां की गला दबाकर हत्या की, 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर। भालूमाड़ा थाना पुलिस ने बरबसपुर गांव में हुई महिला की अंधी हत्या का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने हत्या के पर्याप्त साक्ष्य जुटाकर आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की है।

पुलिस के अनुसार 18 मार्च 2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम बरबसपुर में डुग्गी तालाब के पास खेत में एक महिला का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचकर जांच करने पर मृतका की पहचान नंसी बाई यादव (50) निवासी बरबसपुर के रूप में हुई। पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने रिपोर्ट में गले में साड़ी या रस्सी से फंदा कसने के कारण दम घुटने से मृत्यु होना बताया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की और संदेह के आधार पर मृतका के बड़े बेटे हरिश्चन्द्र उर्फ बियानू यादव (27) से पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि मां के शराब पीने और जमीन संबंधी विवाद को लेकर नाराज होकर 16 मार्च की रात घर में सो रही मां का मुंह दबाकर और साड़ी से गला कसकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को कंधे पर उठाकर घर से लगभग 800 मीटर दूर डुग्गी तालाब के पास खेत में फेंक दिया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

उक्त कार्रवाई में भूमिका:
इंचार्ज डी.एस. बागरी।
महिपाल प्रजापति, कमलेश शुक्ला, चन्द्रहास बांधेकर, कृपाल सिंह, विनोद जावट, देवेन्द्र तिवारी, सुप्रिया त्रिपाठी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment