भारत सरकार द्वारा क्रियान्वित मिशन वात्सल्य के अंतर्गत बाल संरक्षण के लिए कार्यरत सभी स्टेकहोल्डर्स के जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं कार्यशाला का आयोजन ।

---Advertisement---

शहडोल

जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्र ने बताया कि बाल संरक्षण के लिये मिशन वात्सल्य का क्रियान्वयन भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है।

 

शहडोल जिले में कार्यरत स्टेकहोल्डर्स को संवेदनशीलता से कार्य करते हुए बालको के सर्वोत्तम हित में योजनाओ का लाभ प्राप्त हो इस उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया ह।

 

कार्यक्रम में श्री प्रदीप सिंह जी ने बाल अधिकारों के साथ किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के साथ किशोर न्याय बोर्ड के कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया।

 

अध्यक्ष बाल कल्याण समिति श्री मति कल्याणी वाजपेयी जी ने देखभाल व संरक्षण की आवश्यकता वाले बालको के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी ।

वक्ता एडवोकेट व उपाध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ श्री सतीश पाठक जी ने पॉस्को अधिनियम प्रावधानों के साथ बालको को मिलने वाले विधिक उपचारो की जानकारी दी।

कार्यक्रम में श्री अभिषेक चौकसे, अजय मिश्र सदस्य बाल कल्याण समिति, विशेष किशोर पुलिस से बाल संरक्षण अधिकारी, विधिक सेवा से पी एल वी सदस्य, पॉस्को सपोर्ट पर्सन, अशासकीय संगठन से सामाजिक कार्यकर्ता, बाल देखरेख संस्था से अधीक्षक व केस वर्कर तथा जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment