भालूमाड़ा पुलिस की कार्रवाई: पशु तस्करी का प्रयास नाकाम, पिकअप सहित 7 मवेशी जब्त

---Advertisement---

 

 

अनूपपुर। भालूमाड़ा पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 7 मवेशी (भैंस पड़वा) को क्रूरता पूर्वक ले जाते हुए बरामद किया है। हालांकि पिकअप चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

 

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी उप निरीक्षक विपुल शुक्ला के नेतृत्व में सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे सूचना मिलने पर भालूमाड़ा-पसान रोड पर नाकाबंदी की गई। इसी दौरान एक सफेद रंग की पिकअप वाहन पुलिस को देखकर दूर से ही रुक गई और चालक वाहन को बैक कर भागने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान वाहन का पहिया गड्ढे में फंस गया, जिससे चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

 

पुलिस ने वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 6 भैंसा और 1 भैंसी सहित कुल 7 मवेशियों को कम जगह में ठूंसकर क्रूरता पूर्वक लादकर ले जाते पाया। पुलिस ने मवेशियों और बिना नंबर की सफेद पिकअप को जब्त कर लिया। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 6 लाख 5 हजार रुपये बताई गई है।

 

बरामद मवेशियों को सुरक्षित रूप से काजीहाउस पसान में रखवाया गया है। मामले में अपराध क्रमांक 102/2026 के तहत पशु क्रूरता अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

कार्रवाई में चन्द्रहास बांधेकर, विवेक त्रिपाठी और चक्रधर तिवारी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment