भालूमाड़ा पुलिस की कार्रवाई: लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

---Advertisement---

भालूमाड़ा पुलिस की कार्रवाई: लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

अनूपपुर।
जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भालूमाड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक मोती-उर-रहमान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ सिंह मरकाम और एसडीओपी कोतमा नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में भालूमाड़ा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। माननीय न्यायालय कोतमा द्वारा प्रकरण क्रमांक 718/23 में धारा 294, 323, 506 के तहत जारी स्थायी वारंट के पालन में आरोपी विनोद चौधरी पिता लल्ला चौधरी (30 वर्ष) निवासी ग्राम भाद थाना भालूमाड़ा को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और लगातार पुलिस को चकमा देकर बच निकलता था। भालूमाड़ा पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर दबिश देकर उसे ग्राम भाद से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय कोतमा में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में डी.एस. बागरी, चन्द्रहास बांधेकर और कृपाल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

Leave a Comment