भालूमाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 टन अवैध कोयला, पिकअप और 49 हजार नकद जब्त

---Advertisement---

 

अनूपपुर। जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 टन चोरी का कोयला, एक पिकअप वाहन और नकद राशि जब्त की है।

 

थाना प्रभारी उप निरीक्षक विपुल शुक्ला के नेतृत्व में सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे ग्राम पयारी नंबर 02 स्थित ठाकुर बाबा के पास पुलिस टीम ने छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान पिकअप क्रमांक CG 10 BK 0962 में अवैध रूप से लदा करीब 3 टन कोयला (कीमत लगभग 40 हजार रुपये) बरामद किया गया। साथ ही कोयला बिक्री से प्राप्त 49 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए।

 

पुलिस ने मौके से पिकअप चालक संतोष कुमार चौधरी (42 वर्ष) निवासी मुण्डा थाना जैतहरी जिला अनूपपुर को गिरफ्तार किया। जब्त वाहन की कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई गई है। इस कार्रवाई में कुल 5 लाख 89 हजार रुपये की मशरूका जब्त की गई।

 

आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 104/2026 के तहत धारा 303(2), 317(5) तथा 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

कार्रवाई में पुलिसकर्मी विवेक त्रिपाठी और चक्रधन तिवारी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment