अवैध रेत उत्खनन पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

---Advertisement---

अवैध रेत उत्खनन पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर।
जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए कोतवाली पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने ग्राम पंगना से अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन में कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान प्रधान आरक्षक रीतेश सिंह, प्रधान आरक्षक विनय बैस, आरक्षक कमलेश दांगी और आरक्षक अमित मरावी शामिल रहे। पुलिस टीम ने लाल रंग की महिंद्रा युवाटेक 275 डीआई ट्रैक्टर में ट्रॉली भरकर अवैध रेत परिवहन करते हुए वाहन को रंगे हाथ पकड़ लिया।

मामले में ट्रैक्टर चालक मोहन सिंह (25) निवासी पंगना, ट्रैक्टर-ट्रॉली के मालिक कुमान सिंह निवासी पंगना तथा रेत चोरी के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली लगवाने वाले सुलोचन सिंह निवासी पंगना को गिरफ्तार किया गया है।

तीनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाना अनूपपुर में अपराध क्रमांक 184/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 317(5), 3(5), खान एवं खनिज अधिनियम 4/21 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 130(3)/177 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस ने अवैध रेत सहित परिवहन में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली है, जिसकी कुल कीमत लगभग 7 लाख 3 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 16, 2026

April 16, 2026

April 16, 2026

April 16, 2026

April 16, 2026

April 16, 2026

Leave a Comment