अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

---Advertisement---
  • बाल विवाह की रोकथाम एवं बालिकाओं के अधिकारों के संरक्षण के प्रति किया जागरूक

अनूपपुर 16 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री रत्नाकर झा के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती संजीता भगत के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकरा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वर्ष 2026 के अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की आधिकारिक थीम “बाल विवाह समाप्त करें और बालिकाओं के अधिकारों में निवेश करें” के अनुरूप बालिकाओं के बचपन की सुरक्षा, बाल विवाह की रोकथाम तथा उनकी शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के महत्व पर जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के विधि सह परिवीक्षा अधिकारी श्री अशोक कुमार त्रिपाठी ने बालिकाओं के अधिकारों के संरक्षण, पॉक्सो अधिनियम, गुड टच-बैड टच, बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम एवं विभागीय योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार के शोषण एवं उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यालयीन स्टाफ सहित लगभग 250 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए जागरूकता बढ़ाना रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment