अमरकंटक के आंगनबाड़ी केन्द्रों का अपर संचालक ने किया निरीक्षण

---Advertisement---

अनूपपुर 16 अक्टूबर 2026- महिला एवं बाल विकास विभाग की अपर संचालक डॉ. संध्या व्यास द्वारा अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 10 एवं 11 स्थित आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केन्द्रों में संचालित गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र में उपस्थित बच्चों से संवाद करते हुए ईसीसीई (प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा) तथा प्री-स्कूल एजुकेशन से संबंधित गतिविधियों पर चर्चा की गई। बच्चों की सीखने की प्रक्रिया एवं गतिविधियों में सहभागिता का भी अवलोकन किया गया।

अपर संचालक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को उनकी आयु एवं रुचि के अनुरूप खेल-खेल में प्री-स्कूल एजुकेशन प्रदान की जाए। इसके लिए खेल, कहानी, गीत, चित्र एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सीखने के अवसर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में ईसीसीई गतिविधियों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए, जिससे 3 से 6 वर्ष आयु के बच्चों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, भावनात्मक एवं बौद्धिक विकास को बढ़ावा मिल सके तथा बच्चे आगामी स्कूली शिक्षा के लिए भली-भांति तैयार हो सकें। इस अवसर पर उपसंचालक महिला बाल विकास विभाग डॉ. राजेश पाटील सहित विभागीय अमला उपस्थित रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment