अमरकंटक भ्रमण पर रीवा के विद्यास्थली स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक यात्रा
मां नर्मदा उद्गम स्थल , माई बगिया , सोनमुडा , कपिलधारा और दूधधारा का भ्रमण कर प्रफुल्लित हुए बच्चे
संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय
![]()
![]()
अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में 13 नवंबर 2026 से रीवा के विद्यास्थली हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षणिक एवं धार्मिक यात्रा पर निकले हुए है । विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन , मानसिक विकास और सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण के उद्देश्य से आयोजित इस भ्रमण में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी शामिल हुए ।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने मां नर्मदा के पवित्र उद्गम स्थल के दर्शन किए । इसके साथ ही प्रसिद्ध माई की बगिया , सोनमूडा , कपिलधारा जलप्रपात सहित अन्य स्थलों सहित नगर के प्रमुख धार्मिक , ऐतिहासिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों का अवलोकन किया । विद्यार्थियों ने इन स्थलों के धार्मिक , आध्यात्मिक एवं प्राकृतिक महत्व को करीब से जाना । अमरकंटक की हरी-भरी वादियों , मनोहारी प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक वातावरण ने विद्यार्थियों को विशेष रूप से आकर्षित किया ।
विद्यालय के डायरेक्टर के मार्गदर्शन में विगत कई वर्षों से विद्यार्थियों के ज्ञान और सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किए जाते रहे हैं । इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एच.के. खरे , शिक्षक विकास , शिक्षक संजीव , शिक्षक आर.डी. , शिक्षक कुशल , शिक्षक प्रफुल्ल सहित पूनम मैम , प्रतिभा मैम , सीमा मैम , साक्षी मैम , नेहा मैम , सरस्वती मैम , पिंकी मैम , सरिता मैम , शिवांशी मैम , संजू मैम सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।
विद्यालय परिवार का मानना है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है बल्कि विद्यार्थियों को ऐतिहासिक , धार्मिक एवं प्राकृतिक स्थलों का प्रत्यक्ष अनुभव कराना भी उनकी शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है । अमरकंटक का यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञान , संस्कार , प्रकृति दर्शन और आध्यात्मिक अनुभूति से जुड़ी एक यादगार यात्रा साबित हुआ ।
विद्यालय परिवार के शिक्षकों ने बताया कि अमरकंटक प्रवास के दौरान विद्यालय परिवार का ठहराव शांति कुटी आश्रम में रहा । यहां विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए ठहरने सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था रही । शांति कुटी आश्रम के शांत , स्वच्छ एवं आध्यात्मिक वातावरण के साथ-साथ व्यवस्थाओं और आत्मीय आतिथ्य से विद्यालय परिवार काफी प्रभावित हुआ । विद्यालय के स्टाफ ने आश्रम की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए भविष्य में भी अमरकंटक भ्रमण के दौरान शांति कुटी आश्रम को ठहरने के लिए प्राथमिकता देने की इच्छा जताई ।





























