आस्था और उत्साह का संगम: बेलिया बड़ी में रामनवमी पर निकला भव्य जवारा जुलूस, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

---Advertisement---

अनूपपुर।

रामनवमी के पावन अवसर पर अनूपपुर जिले के ग्राम बेलिया बड़ी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य जवारा जुलूस निकाला गया। गांव में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता देखने को मिली।

 

जवारा जुलूस पूरे गांव में पारंपरिक ढंग से भ्रमण कराया गया। श्रद्धालु सिर पर जवारा लेकर भक्ति गीतों और जयकारों के साथ गांव की गलियों से होकर गुजरे। पूरे वातावरण में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

 

जुलूस के दौरान ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चना कर जवारा का स्वागत किया गया।

 

कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्रामवासियों और आयोजन समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पूरे आयोजन के दौरान गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment